शुक्रवार, 18 जून 2021

Best Kahaniyan Gussa Kyon Karate Hain Aap? - गुस्सा क्यों करते हैं आप?-कहानियाँ

Gussa Kyon Karate Hain Aap? Kahaniyan- गुस्सा क्यों करते हैं आप?-कहानियाँ
Gussa Kyon Karate Hain Aap? Kahaniyan- गुस्सा क्यों करते हैं आप?-कहानियाँ

 गुस्सा क्यों करते हैं आप?

क्रोध मानव की सामान्य जीवनचर्या का अभिन्न अंग है। आज लोग बात-बात पर गुस्सा करते देखे जाते हैं, परन्तु क्रोध मनुष्य का स्वभाव नहीं है। मनोविज्ञान और शरीर विज्ञान के विभिन्न शोध परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि मनुष्य स्वभावतः क्रोधी नहीं होता, अपितु सभ्यता के विकासक्रम में किन्हीं कारणों से वह मानव जीवन में सम्मिलित हो गया है।

लालची साधु और धूर्त नाई

मनुष्य स्वभावतः शांत प्राणी है। फिर वे कौन से कारण हैं जो मनुष्य की शांति भंग कर उसे क्रोधी व अशांत बना देते हैं? मनोविज्ञान के अनुसार मनुष्य जब अपनी क्षमताओं का सही सपुदयोग नहीं करता तो वे गलत दिशा में नियोजित हो जाती हैं। 

पिछली कुछ पीढ़ियों से उसे यह दुर्गुण विरासत के रूप में मिलता चला आ रहा है, जो आज उसमें आदत के रूप में रच-बस गया है। सीखने-सिखाने की प्रक्रिया द्वारा प्राणी की किसी भी प्रवृत्ति को नियंत्रित, परिवर्तित अथवा आदत में सम्मिलित किया जा सकता है। 

इसे सोवियत वैज्ञानिक इवान पावलोव ने एक कुत्ते पर प्रयोग कर सिद्ध कर दिखाया। जब भी कुत्ते को खाना देना होता, वे पहले घंटी बजाते, फिर भोजन देते। यह प्रक्रिया अनेक दिनों तक चलती रही।

 घंटी बजती, कुत्ता उपस्थित होता व भोजन कर चला जाता। कुछ दिनों में ही उसके मस्तिष्क में यह बात बैठ चुकी थी। घंटी बजने का अर्थ भोजन दिया जाना है। अतएवं दूसरे अवसरों पर भोजन देखने के बाद भी वह उस ओर से निरपेक्ष ही बना रहता, क्योंकि वह अच्छी तरह समझ चुका था कि यह उसके लिए नहीं है।

इस प्रयोग के द्वारा यह सिद्ध हो गया कि कोई भी आदत प्राणी तब तक आत्मसात नहीं कर सकता, जब तक वह इस प्रकार की किसी प्रक्रिया से होकर न गुजरा हो। सामान्य जीव-जंतु से लेकर अविकसित मनुष्य सभी मेें यह सिद्धांत समान रूप से लागू होता है। कुछ अपवादों को छोड़कर जो अपनी अंतःप्रेरणा से स्वतः ही सीख लेते हैं, शेष सभी को प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।

जाट की बुद्धिमानी

सिंह-शावकों की स्थिति बकरी के बच्चों जैसी ही होती है। कलेवर भले ही उन्हें सिंह का मिला होता है, पर व्यवहार में वे भी अनाक्रामक, अहिंस्त्र जंतुओं जैसे ही होते हैं। यह तो उनके माता पिता ही होते हैं जो उन्हेें नियमित प्रशिक्षण देकर अपने मूल-स्वरूप में आक्रामक पशु के रूप में गढ़ देते हैं। यदि आरम्भ से ही इन सिंहशावकों को अहिंस्त्र पशुओं के साथ रख दिया जाए तो वे भी उनके जैसे ही अहिंसक बनते देखे जाते हैं। शावक अपने वरिष्ठों की शिक्षण प्रक्रिया द्वारा ही आक्रमण प्रत्याक्रमण के घात-प्रतिघात सीखते और तदनुरूप आदत की वंश-परंपरा बनाए रखते हैं।

मनुष्य भी उसका अपवाद नहीं है। जन्म के बाद उसके चलने, बोलने, पढ़ने, सीखने और सभ्य बनने तक में यही विद्या काम आती है। सामान्यतः किसी अबोध बच्चे की मानवी समुदाय से पृथक कर पशुओं के समुदाय में रख दिया जाए तो वह अपने सुविकसित व सुसंस्कृत प्राणी के समस्त लक्षणों को भुला बैठता है। रामू भेड़िये की वास्तविकता सर्वविदित है।

उपुर्यक्त तथ्यों से यह पता चलता है कि मनुष्य स्वभाव से ही क्रोधी नहीं है, न ही क्रोध उसकी मूल प्रवृत्ति है। जो ऐसा मानते हैं, वे निश्चित रूप से मानवी मस्तिष्क को ठीक से समझ नहीं पाते। ऐसे लोग शायद क्रोध को मनुष्य की मूल प्रवृत्ति ही होती तो संत व सज्जनों में, ऋषि-महर्षियों में उसकी अनुपस्थिति की व्याख्या करना किस प्रकार संभव होता।

वास्तव में मनुष्य एक कोरे कागज की तरह है। उसका मन सर्वथा निर्विकार है। उसमें सही गलत, अच्छा बुरा जो भी अंकित कर दिया जाता है, वही उसकी आदत बन जाती है। मनुष्य की वर्तमान बुराइयाँ उसके बीते कल की कठिनाइयों की परिणति हैं।

विकास यात्रा के दौरान उसे जिन प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ा उसके कारण उसके मन में रोष पैदा हुआ, जो बाद में उसकी प्रकृति का अंग बन गया। पीढ़ी पद पीढ़ी यही स्वभाव चलते हुए मनुष्य के विकास के वर्तमान पड़ाव तक आ पहुँचा।

 एकता की कीमत

शरीर विज्ञान की मनुष्य को शांत प्राणी सिद्ध करता है। आस्टेªेलाई जीवविज्ञानी डाॅ. ज्विंग ने इसके लिए एक प्रयोग किया। उन्होंने बिल्ली के मस्तिष्क में हाइपोथैलमस वाले हिस्से को बिजली का झटका दिया। प्रतिक्रिया तुरंत सामने आई। बिल्ली क्रोध में जाकर गुर्राने और आक्रामक भाव-भंगिमा बनाने लगी। झटका समाप्त होते ही वह पुनः सामान्य हो गई। 

Stories

ठीक ऐसा ही प्रयोग गुरिल्लाओं पर किया गया, किन्तु परिणाम वैसा नहीं पाया गया। उनके दिमाग के उक्त भाग को उत्तेजित करने पर भी वे अनुत्तेजित बने रहे। इसका कारण बताते हुए वैज्ञानिक कहते हैं कि प्राइमेट (स्तनपायी जंतु का वर्ग विशेष) में जंतुओं का व्यवहार हाइपोथैलेमस के स्थान पर सेरेबल काॅर्टेक्स द्वारा नियंत्रित होता है। इनमें कोई भी निर्णय मस्तिष्क के इसी हिस्से द्वारा लिया जाता है। वैज्ञानिक के अनुसार इतना होने के बाद भी सेरेबल काॅर्टेक्स किसी बाह्य कारण की उपस्थिति मात्र से ही कोई निर्णय नहीं लेता, वरन वह उस समय की परिस्थिति एवं मस्तिष्क में अंकित विगत अनुभवों का पूरा-पूरा अध्ययन विश्लेषण करने के उपरांत ही कोई प्रतिक्रिया प्रदर्शित करता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह प्राइमेटों की विशिष्ट मस्तिष्कीय संरचना ही है, जो उन्हें काफी सावधानी से कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त करने की छूट देती है। मनुष्य की बनावट प्राइमेटस से मिलती-जुलती है।

 चिड़िया का आवाज

मनुष्य नैसर्गिक रूप से क्रोधी नहीं हैं, यह मनोविज्ञान एवं शरीर विज्ञान के तर्कों एवं तथ्यों से प्रमाणित हो चुका है, परन्तु क्रोध की अग्नि में आज जिस प्रकार सम्पूर्ण मानव समाज जल रहा है उसमें क्रोध के विश्लेषण क समय निकल चुका है। 

मनुष्य क्रोधी है या शांत, स्वभावतः आक्रामक है या अनाक्रामक, यह निर्णय करने के बजाय यह ज्यादा आवश्यक हो गया है कि इन दिनों की इस विनाशक प्रवृत्ति पर काबू किस प्रकार पाया जाए? उसे एक विकसित, बुद्धिमान, विवेकशील प्राणी के अनुरूप विनिर्मित कैसे किया जाए?

Kahaniyan

समाधान के लिए हमें अध्यात्म-विज्ञान की ओर उन्मुख होना पड़ेगा। अध्यात्म उपचारों द्वारा ही आज के तनावग्रस्त, तुनकमिजाज व्यक्ति के मानस को बदला जा सकता है। मनुष्य की बहुत सारी समस्याएं सुविचारों की कमी के कारण पैदा होती हैं। 

गलतियाँ होेने पर क्रोध कर और एक गलती करने की बजाय उससे सीख लेना चाहिए और जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता, उसे हर हाल में बदल देना चाहिए। अपने लिए औंरों को बदलना उतना आसान नहीं है, जितना कि उनके लिए खुद को बदलना आसान है।

 जादुई मोती

क्रोध का बाह्य परिणाम आस-पास के वातावरण को विषाक्त बना देता है, वहीं आंतरिक परिणाम मनुष्य के भीतर की कोमल भावनाओं को अवरूद्ध कर देता है। आध्यात्मिक उपचार के रूप में ‘ध्यान’ क्रोध घटाने का सशक्त माध्यम है। यदि व्यक्ति की चेतना को अंतर्मुखी बनाकर उसे प्रशिक्षित कर लिया जाए तो क्रोध की महामारी से मुक्त हुआ जा सकता है।


इन्हे भी पढ़े सर्वश्रेष्ठ हिन्दी कहानियाँ-

  1. दुर्गा चालीसा हिंदी में-Durga Chalisa in Hindi
  2. हनुमान चालीसा हिंदी में- Hanuman Chalisa in Hindi
  3. शहद भरे पपीते
  4.  दो सगे भाई
  5. अंधा और कुबड़ा
  6. बंदर की चतुराई
  7. बादशाह और फकीर
  8. लोटे मेें पहाड़
  9. झील महल
  10. बन गया देवताछूना है आकाश
  11. बैलों की बोली
  12. नहीं चाहिए धन
  13. गरीबा का सपना
  14. चाचा के आम
  15. बुद्धिमान व्यापारी-Intelligent businessman
  16. तोते का संदेश-Parrot message
  17. लहर ले जाए
  18. आकाश से गिरा
  19. कोतवाल
  20. सोने की चाबी।
  21. मिला वरदान।
  22. आग ने कहा
  23. चलो काशी
  24. अपनी खोज


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Top 10+ Hindi Story to read online-कहानियाँ आनलाइन पढ़ने के लिए

Hindi Story to read online|Story Read in Hindi-कहानियाँ आनलाइन पढ़ने के लिए Hindi Story to read online-कहानियाँ आनलाइन पढ़ने के लिए  दो सगे भा...