शुक्रवार, 18 जून 2021

Manushy Apana Svaamee Svayan hindi story| मनुष्य अपना स्वामी स्वयं हिन्दी कहानियाँ

Manushy Apana Svaamee Svayan hindi story| मनुष्य अपना स्वामी स्वयं हिन्दी कहानियाँ
Manushy Apana Svaamee Svayan hindi story| मनुष्य अपना स्वामी स्वयं हिन्दी कहानियाँ

 मनुष्य अपना स्वामी स्वयं

हल को थामे हुए बैलों के पीछे-पीछे चलते हुए उसके पाँव थक गए। माथे पर पसीने की बूँदें छलक आईं। एक पल के लिए उसने आँख उठाकर आसमान की ओर देखा। सूरज सिर पर चढ़ आया था। उसका प्रखर ताप समूचे वातावरण को तपाने लगा था। इस तपन और थकान से उसका अपना तन-मन भी चूर हो रहा था। सो उसने बैलों को हल के साथ वहीं खेत में छोड़ा और खुद खेत के कोने पर खड़े इमली के वृक्ष के नीचे आकर बैठ गया। इमली के वृक्ष की घनी छाँव ने उसे सुखद आश्रय दिया। हल्की बयार की अनुभूति से उसके माथे पर छलक रही पसीने की बूँदें सूखने लगी। देह पर छाई तपन और थकान से भी राहत मिली।

Hindi Kahani

राहत के इन पलों में उसने देखा, भगवान तथागत एक पगडंडी से गुजर रहे हैं। उनके साथ कुछ और भिक्षु भी हैं। तथागत को निहारकर उसके अंतःकरण में एक अद्भुत शांति उतर गई। भगवान का शांत एवं प्रसादपूर्ण व्यक्तित्व उसके समूचे अस्तित्व में व्याप्त हो गया। न जाने क्यों उन्हें देखकर उसे अनूठी तृप्ति मिलती थी। खेतों की जुताई या निराई-गुड़ाई अथवा सिंचाई करते समय प्रायः रोज ही उसे भगवान के दर्शन होते थे। उन्हें देखते ही वह अपना काम रोककर खड़ा हो जाता और दो क्षण उन्हें आँख भरकर देख लेता। फिर अपने काम में जुट जाता। भगवान के मुख पर छाई हुई शांति एवं प्रसन्नता, भिक्षु संघ के सदस्यों में उमड़ता उल्लास उसके अंतःकरण को विभोर कर देता।

हनुमान चालीसा हिंदी में- Hanuman Chalisa in Hindi

शुरूआत के दिनों में उसने भगवान तथागत के बारे में पता लगाया, काफी खोजबीन की, क्योंकि उन्हें देखकर उसे कुछ अचरज-सा लगता था। वह सोचता, यह आदमी इतना प्यारा, इतना सुन्दर लगता है, किन्तु है यह भिक्षु, हालांकि लगता है सम्राटों का सम्राट! उसने जब उनके बारे मेें पता लगाया तो पता चला कि यह तो राजमहलोें को छोड़कर भिक्षु बना है। भगवान की जीवन गाथा को जानकर उसके मन में तरंगें उठने लगीं। उसने सोचा कि अरे! मेरे पास तो कुछ भी नहीं है। यह एक हल है, यह थोड़ी सी खेती। इसके अलावा भला क्या है मेरे पास छोड़ने को! मैं भी क्यों न इस महान व्यक्ति की छाया बन जाऊँ। मैं भी क्यों न इसके पीछे चलने लगूँ? इनके व्यक्तित्व से जो अमृत छलक रहा है, एकाध बूँद शायद मेरे भी हाथ लग जाए। माना कि मैं निर्धन और अभागा हूँ, फिर भी शायद मुझ पर इनकी कृपा हो जाए।

आज जब बुद्ध की परम ज्योति उस पर पड़ी तो ये भाव समुद्र की भाँति उसके अंतःकरण में उफन उठे। उससे रहा नहीं गया और उसने भगवान तथागत की शरण में सन्यास ले लिया। फिर भी अभी कहीं उसके मन में शंका बाकी थी। उसने सोचना-अनजान रास्ते पर निकला हूँ। आज उत्साह-उमंग में हूँ, कल न निभा पाऊँ। शायद कहीं फिर से लौटना पड़े तो......? बस इसी शंकाकुल मनोदशा के कारण उसने बौद्ध विहार के पास खड़े एक वृक्ष के ऊपर अपने नंगल को सँभालकर टाँग दिया। अतीत से संबंध तोड़ना इतना आसान नहीं। यादों की चुभन रह-रहकर उसका अहसास कराती रहती है।

moral stories in hindi

सन्यास लेने के बाद कुछ दिन तो वह बड़ा प्रसन्न रहा, लेकिन फिर चारों ओर से उसे उदासी घेरने लगी। क्योंकि जब भगवान कहते, ध्यान करो तो उसे केवल अपना हल-मंजर नजर आता। जब वह कहते, अब तुम अपने भीतर जाओ। तब वह सोचता कि आखिर यह कहाँ की झंझट, कहाँ जाना है भीतर? क्या है भीतर? हर तरफ तो अँधेरा-अँधेरा नजर आता है। उसे लगने लगा कि अजीब झंझट है यह। इससे तो तभी अच्छा था, जब अपना हल चलाते थे। कम से कम अपनी दो रोटी तो कमा लेते थे। अब तो वह भी गई। इस उदासी में उसे वैराग्य से वैराग्य पैदा हो गया।

इस विराग से वैराग्य की भावदशा में वह अपने हल-नंगल को लेकर पुनः खेती-बाड़ी करने के विचार से वृक्ष के नीचे गया, किन्तु वहाँ पहुँचते ही उसे अपनी मूढ़ता दिखी। उसने वृक्ष के नीचे खड़े होकर ध्यानपूर्वक अपनी स्थिति को निहारा कि मैं यह क्या कर रहा हूँ। बोध होते ही उसे अपनी भूल समझ में आई। वह पुनः विहार वापस लौट आया। फिर तो जैसे यह उसकी साधना बन गई। जब-जब उसे उदासी होती, वृक्ष के पास जाता, अपने हल को देखता और फिर से वापस लौट आता। संघ के अन्य भिक्षुओं ने उसे बार-बार अपने हल-नंगल को देखते और बार-बार नंगल के पास जाते देखकर उसका नाम ही नंगलकुल रख दिया।

Top 40+ Moral Stories in Hindi/नैतिक कहानियाँ हिंदी में

एक दिन वह भी आया जब वह हल-नंगल के दर्शन करके लौटा तो फिर कभी दुबारा वापस नहीं गया। उसे अर्हत्व उपलब्ध हो गया। पकती गई बात-पकती गई बात और एक दिन फल टपक गया। अतीत गया और वर्तमान का उदय हो गया। अर्हत्व का अर्थ ही यही है कि चेतना वर्तमान में आ गई। एक पल में सब कुछ हो गया। इस क्षण में चेतना निर्विकार होकर प्रज्वलित होकर जल उठी, फिर किसी ने उसे दुबारा हल-नंगल की जोर नहीं देखा। उसकी यह स्थिति देखकर भिक्षुओं को स्वाभाविक जिज्ञासा जगी, इस नंगलकुल को क्या हो गया है? अब यह नहीं जाता उस वृक्ष के पास। पहले तो बार-बार जाता था।

Stories in hindi

उन्होंने उससे पूछा, ‘‘आवुस नंगलकुल! अब तू उस वृक्ष के पास नहीं जाता, आखिर बात क्या है?’’ भिक्षुओं की बात सुनकर नंगलकुल हँसा और बोला, ‘‘जब तक आसक्ति रही अतीत से, जाता था। जब तक संसग रहा, तब तक गया। अब वह जंजीर टूट गई है। मैं अब मुक्त हूँ।’’ यह सुनकर कुछ भिक्षु ईष्र्या में जल उठे। उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने भगवान से शिकायत के लहजे में कहा, ‘‘भंते! यह नंगलकुल झूठ बोलता है। यह अर्हत्व प्राप्ति की घोषणा कर रहा है। यह कहता है कि मुक्त हूँ।’’ भिक्षुओं की इस शिकायत पर भगवान करुणार्द्र हो उठे। उनके नेत्रों से करुणा की शुभ्र ज्योति बरस उठी। उन्होंने बड़े ही स्नेहसक्ति स्वर में कहा, भिक्षुओं! मेरे उस पुत्र ने अपने आपको उपदेश देकर प्रब्रजित होने के कृत्य को पूर्ण कर लिया है। उसे जो पाना था, उसने पा लिया और उसे जो छोड़ना था, सो छोड़ दिया। वह निश्चय ही मुक्त हो गया हैै।

ऐसा कहते हुए उन्होंने दो धम्मगाथाएँ कहीं-
अत्तना चोदयत्तानं पटिमासे अत्तमत्तना।
सो अत्तगुत्तो सतिमा सुक्खं भिक्खू विहाहिसि।।
अत्ता हि अत्तनो नाथो अत्ता हि अत्तनो गति।
तस्मा संयमयत्तानं अस्सं भद्रं व वाणिजो।।

अर्थात, जो आपही अपने को प्रेरित करेगा। जो आप ही अपने को संलग्न करेगा। वह आत्मगुप्त अपने द्वारा रक्षित-स्मृतिवान भिक्षु सुख से विहार करेगा। वह मुक्त हो जाएगा।

मनुष्य अपना स्वामी आप है। आप ही अपनी गति है। इसलिए अपने को संयमी बनाए, जैसे सुन्दर अश्व को वणिक संयत करता है।

भगवान के इन प्रबोध वचनों को सुनकर भिक्षुओं को आत्मविवेक एवं आत्मविचार की महिमा को बोध हुआ। उन्हें यह समझ में आया कि विवेक और विचार के समुचित प्रयोग से कोई भी अर्हत्व की प्राप्ति कर सकता है।

इन्हे भी पढ़े सर्वश्रेष्ठ हिन्दी कहानियाँ-

  1. शहद भरे पपीते
  2.  दो सगे भाई
  3. अंधा और कुबड़ा
  4. बंदर की चतुराई
  5. बादशाह और फकीर
  6. लोटे मेें पहाड़
  7. झील महल
  8. बन गया देवताछूना है आकाश
  9. बैलों की बोली
  10. नहीं चाहिए धन
  11. गरीबा का सपना
  12. चाचा के आम
  13. बुद्धिमान व्यापारी-Intelligent businessman
  14. तोते का संदेश-Parrot message
  15. लहर ले जाए
  16. आकाश से गिरा
  17. कोतवाल
  18. सोने की चाबी।
  19. मिला वरदान।
  20. आग ने कहा
  21. चलो काशी
  22. अपनी खोज

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Top 10+ Hindi Story to read online-कहानियाँ आनलाइन पढ़ने के लिए

Hindi Story to read online|Story Read in Hindi-कहानियाँ आनलाइन पढ़ने के लिए Hindi Story to read online-कहानियाँ आनलाइन पढ़ने के लिए  दो सगे भा...